जरुरी जानकारी | एचसीसी-दिलीप बिल्डकॉन के संयुक्त उपक्रम को राजमार्ग प्राधिकरण से मिला 1,900 करोड़ रुपये का ठेका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंजीनियरिंग कंपनी एचसीसी और दिलीप बिल्डकॉन के संयुक्त उद्यम को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से 1,900 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। एचसीसी ने इसकी जानकारी दी।

मुंबई, 17 जुलाई इंजीनियरिंग कंपनी एचसीसी और दिलीप बिल्डकॉन के संयुक्त उद्यम को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से 1,900 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। एचसीसी ने इसकी जानकारी दी।

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) ने एक बयान में कहा कि यह ठेका झारखंड और बिहार को जोड़ने वाली 22 किलोमीटर लंबी सड़क के डिजाइन व निर्माण के लिये मिला है।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Forecast: सौराष्ट्र और कच्छ में आज होगी भारी बारिश, IMD ने गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए जारी किया अलर्ट.

कंपनी ने कहा कि इस परियोजना में गंगा नदी पर छह किलोमीटर लंबा चार लेन का पुल भी शामिल होगा, जो झारखंड में साहिबगंज बाईपास को मनिहारी बाईपास से जोड़ेगा।

संयुक्त उद्यम में एचसीसी की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत है या 494 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

एचसीसी ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अर्जुन धवन ने कहा, "हमारा संयुक्त उद्यम इस महत्वपूर्ण एनएचएआई परियोजना पर काम करने में गर्व महसूस कर रहा है, जो बिहार और झारखंड में बुनियादी ढांचे में सुधार करेगा। इससे क्षेत्र की सामाजिक व आर्थिक स्थितियों में दीर्घकालिक लाभ होगा।"

बिहार के मोकामा में स्थित देश के सबसे पहले सड़क सह रेल पुल ‘राजेंद्र सेतु’ का निर्माण भी साठ के दशक की शुरुआत में एचसीसी ने ही किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\