खेल की खबरें | सेमीफाइनल में पहुंच चुके भारत के इरादे दक्षिण कोरिया के खिलाफ जीत की लय कायम रखने के
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ भी अपने अजेय अभियान को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी ।
रांची, एक नवंबर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ भी अपने अजेय अभियान को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी ।
भारत छह टीमों की लीग तालिका में 12 अंक लेकर शीर्ष पर है । दक्षिण अफ्रीका भी सेमीफाइनल में पहुंच चुका है जो चार मैचों में सात अंक लेकर तीसरे स्थान पर है ।
राउंड रॉबिन लीग से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी ।
भारत ने थाईलैंड (7 . 1), मलेशिया (5 . 0), चीन (2 . 1) और जापान (2 . 1) के खिलाफ जीत दर्ज की है । वहीं दक्षिण कोरिया ने दो मैच जीते, एक हारा और एक ड्रॉ खेला ।
भारत के खिलाफ दक्षिण कोरिया ने अब तक 20 में से 12 मैच जीते हैं । भारत ने पांच मैच जीते और तीन ड्रॉ रहे । पिछली बार दोनों टीमें हांगझोउ एशियाई खेलों में एक दूसरे से खेली थी जो 1 . 1 से ड्रॉ रहा था ।
भारत ने पिछले मैच में जापान को 2 . 1 से हराया जबकि दक्षिण कोरिया ने थाईलैंड को 3 . 0 से शिकस्त दी ।
संगीता कुमारी ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक चार गोल किये । वहीं भारत के लिये 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली वंदना कटारिया ने दो गोल किये हैं ।
भारत की मुख्य कोच यानेके शॉपमैन ने कहा ,‘‘ टूर्नामेंट में अब तक हमारा सफर शानदार रहा है । खिलाड़ियों ने जबर्दस्त टीमवर्क, कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया है । हम पूल चरण में अपराजेय रहना चाहेंगे ।’’
भारत को हांगझोउ एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में चीन ने 4 . 0 से हराया था लेकिन भारत ने जापान को 2 . 1 से हराकर कांस्य पदक जीता ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2023 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

