दिल्ली पुलिस में तैनात हवलदार की पीट-पीटकर हत्या
दिल्ली पुलिस में तैनात एक हवलदार की अलीगढ़ स्थित उसके पुश्तैनी गांव में हमलावरों ने कथित रूप से जायदाद के झगड़े को लेकर लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 22 मार्च : दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में तैनात एक हवलदार की अलीगढ़ स्थित उसके पुश्तैनी गांव में हमलावरों ने कथित रूप से जायदाद के झगड़े को लेकर लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. अपर पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल (Shubham Patel) ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि दिल्ली पुलिस में तैनात हवलदार अमरपाल (50) छुट्टी पर पिसावा थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव दाता खुर्द आया था. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh : मालगाड़ी के आगे कूदकर एक प्रेमी युगल नेकिया जीवन समाप्त
रविवार शाम वह अपने गांव से दिल्ली जाने के लिए जैसे ही निकला तभी मोटरसाइकिल सवार कुछ बदमाशों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा. उन्होंने बताया कि उसकी चीख-पुकार सुनकर उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस जब पहुंची तब अमरपाल के शरीर से काफी खून बह रहा था. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई.
पटेल ने बताया कि अमरपाल के परिजन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक हमलावरों में अमरपाल के भाई महावीर सिंह, नेपाल सिंह और उसका भतीजा भी शामिल थे. वारदात के पीछे जायदाद का विवाद बताया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि अमरपाल रविवार सुबह अपने गांव पहुंचा था और स्थानीय पटवारी की मदद से उसने विवादित जमीन की नाप-जोख कराई थी. पटेल ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2021 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

