खेल की खबरें | गोलपोस्ट के पास मौकों को भुनाना होगा: महिला फुटबॉल टीम के कोच डेनेरबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य को थॉमस डेनेरबी ने कहा कि टीम को एशियाई खेलों और एशियाई क्वालीफाइंग चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मौकों को गोल में बदलने के साथ ‘एटैकिंग थर्ड (गोल पोस्ट के सामने)’ में अपने खेल में सुधार करना होगा।

चेन्नई, 28 जुलाई  भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य को थॉमस डेनेरबी ने कहा कि टीम को एशियाई खेलों और एशियाई क्वालीफाइंग चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मौकों को गोल में बदलने के साथ ‘एटैकिंग थर्ड (गोल पोस्ट के सामने)’ में अपने खेल में सुधार करना होगा।

डेनेरबी ने कहा, ‘‘ हमें गोल पोस्ट के करीब अपने मौके को भुनाना होगा। हमने हाल के मैचों में गोल करने के बहुत सारे मौके बनाये अधिक गोल नहीं कर पाए।’’

डेनेरबी ने एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) की वेबसाइट से कहा कि उनकी टीम को भी अपनी रक्षात्मक संरचना को मजबूत करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें रक्षापंक्ति को मजबूत करने के लिए भी कड़ी मेहनत करते रहने की जरूरत है। हमारी रक्षापंक्ति अभी अच्छा काम कर रही है और हमने ओलंपिक क्वालीफिकेशन में दो मैचों के लिए कोई भी गोल नहीं होने दिया । जब हम ओलंपिक क्वालीफिकेशन की तैयारी कर रहे थे तो हमने मैत्री मैचों में गोल करने के आसान मौकों को गंवा दिया था। यह टीम के लिए अच्छा नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि टीम को जवाबी हमला करने के मामले में बेहतर करना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर की रक्षापंक्ति मजबूत रहती है तो हम जानते हैं कि हम मजबूत टीमों के खिलाफ भी हमेशा मौके बनाते हैं। हमें जवाबी हमला तेज करना होगा लेकिन ऐसा तभी होगा जब हम अनुशासित होकर काम करेंगे और अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत रखेंगे। मुझे लगता है कि अगर थोड़ा सा किस्मत का साथ मिला तो यह टीम क्वालीफिकेशन में आगे बढ़ सकती है।’’

भारत को एशियाई खेलों के ग्रुप बी में चीनी ताइपे और थाईलैंड के खिलाफ रखा गया है, ओलंपिक क्वालीफायर में उसका मुकाबला उज्बेकिस्तान से होगा, जबकि जापान और वियतनाम इस ग्रुप में अन्य टीमें हैं।

डेनेरबी ने कहा कि भारतीय टीम मुश्किल ग्रुप में है और उसके लिए ग्रुप चरण से आगे बढ़ना आसान नहीं होगा। उन्होंने हालांकि कहा कि मजबूत रक्षापंक्ति और मौकों को भुनाकर टीम बेहतर परिणाम हासिल कर सकती है।

कोच ने कहा, ‘‘जब हम वहां पहुंचेंगे तो हमें पहले दिन से ही उसके साथ रहना होगा। जब हम भुवनेश्वर पहुंचेंगे, तो हमें एक ऐसी टीम बनने के लिए मानसिक रूप से तैयार होना होगा जो अगले दौर में पहुंचेगी। निःसंदेह, हमें शारीरिक, तकनीकी और रणनीतिक रूप से भी तैयारी करनी होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\