देश की खबरें | ड्रोनों के माध्यम से पाकिस्तान से हथियार एवं मादक पदार्थ भेजे जाने का मुद्दा उठाता रहा हूं: अमरिंदर सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित द्वारा अवैध मादक पदार्थ को पंजाब के लिए एक बड़ी चिंता करार देने के अगले दिन बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि ड्रोनों के मार्फत पाकिस्तान से हथियार एवं मादक पदार्थ पहुंचाये जाने और उससे उत्पन्न गंभीर प्रभावों का मुद्दा उन्होंने समय-समय पर उठाया है।
चंडीगढ़, दो फरवरी राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित द्वारा अवैध मादक पदार्थ को पंजाब के लिए एक बड़ी चिंता करार देने के अगले दिन बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि ड्रोनों के मार्फत पाकिस्तान से हथियार एवं मादक पदार्थ पहुंचाये जाने और उससे उत्पन्न गंभीर प्रभावों का मुद्दा उन्होंने समय-समय पर उठाया है।
राज्यपाल ने कहा कि मादक पदार्थ विद्यालयों तक पहुंच गया है। उन्होंने भगवंत मान सरकार से कहा कि यदि उसे इस बुराई को रोकने के लिए केंद्र से मदद की जरूरत है तो वह केंद्र से मदद मांगे।
राज्यपाल की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता सिंह ने कहा, ‘‘ जब मैं मुख्यमंत्री था, मैं कहा करता था कि हर तीन दिन में एक ड्रोन आया करता है लेकिन आजकल तो प्रतिदिन तीन ड्रोन (सीमापार से) आते हैं। वे हथियार, जाली नोट और मादक पदार्थ गिराते हैं और यह अच्छी स्थिति नहीं है।’’
सिंह ने यहां हरियाणा भवन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ और ये हथियार, जाली नोट , मादक पदार्थ, किसी के पास जा रहे हैं और फिर वे वहां से उन लोगों तक पहुंच रहे हैं, जिन तक पाकिस्तान पहुंचाना चाहता है । इसका तात्पर्य आतंकवाद का सिर उठाना है।’’
सिंह सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री पद से अपनी इच्छा के विपरीत हटने के कुछ महीनों बाद भाजपा में शामिल हो गये थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने यह विषय प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के संज्ञान में लाया था और कहा था, ‘‘ हमें इससे कड़ाई से निपटना होगा।’’
जब उनसे इस खबर के बारे में पूछा गया कि वह महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की जगह ले सकते हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया है, मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘ बस मीडिया के माध्यम से मुझे ऐसी बातें जानने को मिल रही हैं। पहले आपने (मीडिया ने) मुझे हिमाचल, बिहार... समेत पांच जगहों पर भेजा। दूसरा, मैंने प्रधानमंत्री के सामने बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि वह जो भी सही समझते हैं, उसके लिए मैं तैयार हूं। मुझे जिस किसी रूप में (पद पर) जहां कहीं वह भेजना चाहें, मैं वहां जाने के लिए खुशी-खुशी तैयार हूं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2023 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

