नयी दिल्ली, दो अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाथरस सामूहिक बलात्कार की पीड़िता के साथ हुए व्यवहार एवं हिंदू धार्मिक रीति रिवाजों के खिलाफ रात में उसका दाह संस्कार करने के लिए शुक्रवार को उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार की आलोचना की।
केजरीवाल ने कहा कि पीड़िता से न केवल आरोपियों ने अमानवीय व्यवहार किया बल्कि उत्तरप्रदेश की सरकार ने भी उससे ‘‘गलत’’ व्यवहार किया।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस के दवाब का महागठबंधन में पड़ा असर, मिल सकती है 65 से 68 सीटें.
केजरीवाल ने कहा, ‘‘सत्तारूढ़ दल (उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार) ने जिस तरह से लड़की और उसके परिवार से व्यवहार किया... हिंदुओं में रात के समय दाह संस्कार नहीं किया जाता है लेकिन हमारे धार्मिक रिवाजों के खिलाफ उसका अंतिम संस्कार रात में किया गया। उसके परिवार को उसके अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिए गए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ वहशियों ने उससे बलात्कार किया वहीं दूसरी तरफ सत्तारूढ़ दल ने उसके साथ जो व्यवहार किया, वह अच्छी बात नहीं है। हम लोकतंत्र में रहते हैं और जो लोग सत्ता में हैं उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि वे मालिक नहीं बल्कि सेवक हैं।’’
यह भी पढ़े | UP coronavirus update: 5 सप्ताह बाद यूपी में एक्टिव मरीजों की संख्या 50 हजार से कम.
हाथरस में सामूहिक बलात्कार का शिकार बनी 19 वर्षीय दलित लड़की की मौत घटना के एक पखवाड़े के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हो गई थी और बुधवार की रात उसका दाह संस्कार कर दिया गया। परिवार के लोगों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने रात में जबरन उसका अंतिम संस्कार करा दिया।
इससे पहले केजरीवाल ने 19 वर्षीय पीड़िता की मौत को पूरे समाज, देश और सभी सरकारों के लिए शर्मनाक करार दिया और दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY