देश की खबरें | ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा का उद्देश्य 2024 के आम चुनाव से पहले जनता का समर्थन जुटाना: कांग्रेस नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष वी. रसूल वानी ने रविवार को कहा कि पार्टी की 'हाथ से हाथ जोड़ो' यात्रा का उद्देश्य अगले साल होने वाले आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए जनता का समर्थन जुटाना है।

जम्मू, 12 मार्च जम्मू कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष वी. रसूल वानी ने रविवार को कहा कि पार्टी की 'हाथ से हाथ जोड़ो' यात्रा का उद्देश्य अगले साल होने वाले आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए जनता का समर्थन जुटाना है।

वानी ने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला के साथ माखनपुर गुजरान पंचायत से यात्रा का नेतृत्व किया और संपत्ति कर, मुद्रास्फीति तथा बेरोजगारी जैसे सार्वजनिक मुद्दों को उल्लेखित किया।

वानी ने कहा, ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का उद्देश्य 2024 के आम चुनावों से पहले भीतरी इलाकों में लोगों तक पहुंच बनाना है ... यह कांग्रेस की संभावनाओं को मजबूत करेगी और कन्याकुमारी-कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार की तरह होगी जिसका समापन श्रीनगर में हुआ था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को समाज में दिख रही नफरत और जम्मू कश्मीर में मौजूदा स्थिति से अवगत कराना है। हमने जनता के सामने महंगाई, बेरोजगारी और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बारे में कुछ तथ्य प्रस्तुत किए हैं।’’

भल्ला ने कहा कि इस यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा की तरह जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस रचनात्मक भूमिका निभाती है और लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने और देश को समृद्धि और विकास के रास्ते पर वापस लाने के लिए कड़े प्रयास करती है।’’

भल्ला ने कहा, ‘‘इस अभियान के तहत छह लाख गांवों, ढाई लाख ग्राम पंचायतों और 10 लाख मतदान केंद्रों पर पहुंचकर राहुल गांधी का संदेश और मोदी सरकार की नाकामियों का आरोप-पत्र घर-घर पहुंचाया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\