विदेश की खबरें | हसीना ने बांग्लादेश की संसद में मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी

ढाका, छह सितंबर बांग्लादेश की संसद ने रविवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह बांग्लादेश के सच्चे मित्र थे।

हसीना ने संसद में कहा, ‘‘वह 1971 के मुक्ति संग्राम के समय से बांग्लादेश के सच्चे दोस्त थे।’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: बलूचिस्तान में पति ने की पत्रकार पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार.

संसद ने मुखर्जी और बांग्लादेश के अनेक गणमान्य नागरिकों के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया।

मुखर्जी का सोमवार को नयी दिल्ली में निधन हो गया था। वह 21 दिन से अस्पताल में भर्ती थे।

यह भी पढ़े | New Diamond Fire Updates: तेल टैंकर ‘न्यू डायमंड’ में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी, देखें तस्वीरें.

बांग्लादेश सरकार ने मंगलवार को ऐलान किया कि वह देश के ‘सच्चे मित्र’ के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक रखेगी।

हसीना ने बांग्लादेश में 15 अगस्त, 1975 के तख्ता पलट के बाद भारत में निर्वासन के दौरान अपने और अपने परिवार के लिए मुखर्जी के निजी सहयोग को याद किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)