Haryana: हरियाणा में किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास से एक व्यक्ति का हाथ कटा शव मिला- पुलिस
हरियाणा में सोनीपत जिले के कुंडली में किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला और शव का एक हाथ कटा हुआ था. पुलिस ने बताया कि मृतक की आयु 35 वर्ष के आसपास होगी और शव सिंघू बार्डर के पास प्रदर्शन स्थल के निकट धातु के एक अवरोधक से बंधा हुआ मिला.
चंडीगढ़, 15 अक्टूबर : हरियाणा में सोनीपत जिले के कुंडली में किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला और शव का एक हाथ कटा हुआ था. पुलिस ने बताया कि मृतक की आयु 35 वर्ष के आसपास होगी और शव सिंघू बार्डर के पास प्रदर्शन स्थल के निकट धातु के एक अवरोधक से बंधा हुआ मिला.
सोनीपत पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कुंडली पुलिस थाने को सुबह पांच बजे सूचना मिली कि किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास एक शव मिला है.’’ उन्होंने बताया कि मृतक ने केवल पतलून पहन रखी थी. यह भी पढ़ें : ओडिशा में आठवीं और 11वीं के छात्रों की कक्षाएं 21 अक्ट्रबर से होंगी स्कूल परिसर में
पुलिस महानिरीक्षक, रोहतक रेंज, संदीप खिरवार ने फोन पर ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘हमने एक मामला दर्ज किया है और दोषियों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2021 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

