एजेंसी न्यूज

Haryana: मोटरसाइकिल को लेकर झगड़े के दौरान युवक ने की भाई की हत्या

हरियाणा के जींद जिले के एक गांव में एक युवक ने कथित तौर पर मोटरसाइकिल को लेकर हुए झगड़े के दौरान अपने भाई की हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Haryana: मोटरसाइकिल को लेकर झगड़े के दौरान युवक ने की भाई की हत्या
Credit-(Twitter-X)

जींद (हरियाणा),10 दिसंबर : हरियाणा के जींद जिले के एक गांव में एक युवक ने कथित तौर पर मोटरसाइकिल को लेकर हुए झगड़े के दौरान अपने भाई की हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात घोघड़ियां गांव की है और मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है.

उसने बताया कि रात को मोटरसाइकिल मांगने को लेकर साहिल का अपने बड़े भाई विक्रम से झगड़ा हो गया और इसी दौरान विक्रम ने साहिल पर चाकू से कई वार कर दिए. यह भी पढ़ें : इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व CM ममता को सौंपने की आवाज और मुखर हुई, लालू प्रसाद ने भी किया समर्थन

पुलिस उपाधीक्षक (उचाना) नवीन संधू ने बताया कि साहिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2024 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).