देश की खबरें | हरियाणा करेगा ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ 2021 की मेजबानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को घोषणा की कि 2021 में आयोजित होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के चौथे सत्र की मेजबानी हरियाणा करेगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 जुलाई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को घोषणा की कि 2021 में आयोजित होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के चौथे सत्र की मेजबानी हरियाणा करेगा।

इन खेलों का आयोजन अगले साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक के बाद पंचकूला में होगा।

यह भी पढ़े | हरियाणा: बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर ओमप्रकाश धनखड़ को जे.पी. नड्डा ने दी शुभकामनाएं: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हुई इस घोषणा में रीजीजू ने कहा, ‘‘ आमतौर पर ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ हर साल जनवरी में होते हैं। हालांकि, इस बार महामारी के कारण, हमने इसे स्थगित किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे हालाँकि यकीन है कि जब तक हम खेलों की मेजबानी करेंगे तब तक महामारी समाप्त हो जाएगी। हम सभी राज्यों की भागीदारी और 10,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ उसी पैमाने पर खेलों की मेजबानी कर पाएंगे।’’

यह भी पढ़े | चेन्नई: ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुब्बैया शनमुगम पर महिला ने घर के दरवाजे पर पेशाब करने का लगाया, पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज.

हरियाणा ने इन खेलों के पिछले तीनों सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। राज्य 2019 और 2020 में पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा था।

खट्टर ने कहा, ‘‘ एक राज्य के रूप में हरियाणा ने हमेशा खेलों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया हैं और अपने एथलीटों का समर्थन किया हैं। हरियाणा को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी खेलों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसे बहु-खेल कार्यक्रम की मेजबानी करने के लिए सबसे अच्छा खेल आधारभूत संरचना है। यहां बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के लिए आवास की सुविधा हैं।’’

हरियाणा ने देश को कई शानदार एथलीट दिये है जिनमें पहलवान योगेश्वर दत्त, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, और विनेश फोगट के आलवा पैरा-एथलीट दीपा मलिक, भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, मुक्केबाज अमित पंघाल और निशानेबाज संजीव राजपूत, मनु भाकर, अनीश भानवाला जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी शामिल हैं।

रीजीजू ने कहा, ‘‘ हरियाणा में पहले से ही बहुत मजबूत खेल संस्कृति है और इसने देश को कुछ सर्वश्रेष्ठ एथलीट दिये हैं। मुझे यकीन है कि राज्य में खेलों की मेजबानी अधिक एथलीटों को प्रतिस्पर्धी खेल अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\