देश की खबरें | हरियाणा: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन अपराधी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. करनाल जिले के घरौंदा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
कुरुक्षेत्र, 10 नवंबर करनाल जिले के घरौंदा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी काला राणा गिरोह के हैं और कथित तौर पर एक कमीशन एजेंट से रंगदारी मांग रहे थे।
एक अधिकारी ने बताया कि गिरोह के तीन सदस्यों के मोटरसाइकिल से घरौंदा इलाके में आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार को गढ़ी मुल्तान गांव के पास एक जांच चौकी स्थापित की।
वाहनों की जांच के दौरान, अधिकारियों ने एक मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रुकने का इशारा किया, लेकिन तीनों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2024 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

