देश की खबरें | शामली में हरियाणा एसटीएफ टीम पर हमला, छह आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के केरटू गांव के ग्रामीणों ने कथित तौर पर रविवार को हरियाणा पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) पर हमला कर उनके असलहे लूट लिये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 26 मार्च शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के केरटू गांव के ग्रामीणों ने कथित तौर पर रविवार को हरियाणा पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) पर हमला कर उनके असलहे लूट लिये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक (शामली) अभिषेक ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने 21 नामजद समेत 40 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, हमला, आपराधिक बल प्रयोग समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस बीच छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और लूटी गई पिस्तौल और दस कारतूस बरामद किए गए हैं और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
हरियाणा पुलिस की एसटीएफ की एक टीम 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी जबरुद्दीन को गिरफ्तार करने के लिए केरटू गांव गई थी। केरटू गांव में आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध किया और हमला कर गिरफ्तार आरोपी को पुलिस टीम से छुड़ा लिया।
पुलिस ने कहा कि तीन घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2023 12:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

