खेल की खबरें | हरियाणा स्टीलर्स ने तेलुगू टाइटंस को बड़े अंतर से हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में सोमवार को यहां तेलुगू टाइटंस 46-25 के बड़े अंतर से हराकर तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति को मजबूत किया।
पुणे, नौ दिसंबर हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में सोमवार को यहां तेलुगू टाइटंस 46-25 के बड़े अंतर से हराकर तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति को मजबूत किया।
हरियाणा 18 मैचों में 14वीं जीत के बाद 72 अंक के साथ पहले स्थान पर है जबकि तेलुगू टाइटंस इतने ही मैचों में आठवीं हार के बाद पांचवें स्थान पर है।
मौजूदा सत्र में हरियाणा के दबदबे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दूसरे स्थान पर काबिज पटना पाइरेट्स से वह 14 अंक आगे है।
हरियाणा की जीत में शिवम पटारे (12), विनय (सात), मोहम्मदरेजा शादलू (पांच), विशाल टाटे (पांच) राहुल सेतपाल (चार) और संजय (तीन) ने चमक बिखेरी।
टाइटंस के लिए आशीष (13) और विजय (पांच) ही कुछ हद तक प्रभावित कर सके।
शाम के दूसरे मैच में कप्तान आशू मलिक (13 अंक) के शानदार खेल के दम पर दबंग दिल्ली केसी ने पुनेरी पलटन को 30-26 से हराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2024 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

