एजेंसी न्यूज

हरियाणा राज्य बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कीं

हरियाणा सरकार ने राज्य बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है. शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी. केंद्र सरकार द्वारा सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का ऐलान किए जाने के कुछ ही देर बाद राज्य सरकार का यह निर्णय सामने आया है.

हरियाणा राज्य बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कीं
एग्जाम/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

चंडीगढ़, एक जून: हरियाणा सरकार ने राज्य बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है. शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी. केंद्र सरकार द्वारा सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का ऐलान किए जाने के कुछ ही देर बाद राज्य सरकार का यह निर्णय सामने आया है.

पाल ने 'पीटीआई-' से कहा, '' हमने भी राज्य में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया है.

हम केंद्र द्वारा लिए गए फैसले के साथ हैं और बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है.''

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2021 09:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).