देश की खबरें | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्राम सचिव के पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा को रद्द किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्राम सचिव के लगभग 700 पदों के लिए नौ और 10 जनवरी को आयोजित हुई लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। आयोग ने यह कदम प्रश्नपत्र लीक होने के दावों के बाद उठाया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 16 जनवरी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्राम सचिव के लगभग 700 पदों के लिए नौ और 10 जनवरी को आयोजित हुई लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। आयोग ने यह कदम प्रश्नपत्र लीक होने के दावों के बाद उठाया है।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार की जानकारी में आया है कि कुछ निजी कॉलेजों और अन्य संस्थानों में मोबाइल उपकरणों पर प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी पाई गईं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने लिखित परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है।

आयोग द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया है, ‘‘सभी अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए यह सूचित किया जाता है कि 09.01.21 (सुबह और शाम की पाली) और 10.01.21 (सुबह और शाम की पाली) में आयोजित उक्त परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। असुविधा के लिए खेद है।’’

चौटाला ने कहा, "हमारी कोशिश है कि केवल योग्य लोगों को नियुक्त किया जाए।"

इस बीच, कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि लिखित परीक्षा को रद्द कर राज्य सरकार ने इसमें गड़बड़ी होना स्वीकार किया है।

उन्होंने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज किए जाने और इसकी स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की।

सुरजेवाला ने कहा कि लगभग 10 लाख लोगों ने यह परीक्षा दी थी और राज्य सरकार को परीक्षा देने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को 5,000 रुपये का मुआवजा देना चाहिए।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया कि ग्राम सचिव परीक्षा रद्द कर, राज्य सरकार ने यह स्वीकार किया है कि इस मामले में ‘‘धोखाधड़ी’’ की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी