एजेंसी न्यूज

Haryana: गर्दन को अपने पैर से दबाकर बेटे ने की मां की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

हरियाणा में जींद के गांव मलिकपुर में पत्नी के तलाक लेने से नाराज युवक ने कथित तौर पर पांव से मां की गर्दन दबाकर हत्या कर दी. आरोपी ने मां के बालों को हाथों से पकड़ लिया और पांव को उसकी गर्दन पर रखकर तब तक दबाता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Haryana: गर्दन को अपने पैर से दबाकर बेटे ने की मां की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pixabay)

जींद: हरियाणा (Haryana) में जींद (Jind) के गांव मलिकपुर में पत्नी के तलाक लेने से नाराज युवक ने कथित तौर पर पांव से मां की गर्दन दबाकर हत्या (Murder) कर दी. आरोपी ने मां के बालों को हाथों से पकड़ लिया और पांव को उसकी गर्दन पर रखकर तब तक दबाता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गांव मलिकपुर निवासी हुकमचंद ने सफीदों सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का विक्रम शराब पीने का आदी है. शराब पीकर हर रोज अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिसे देखकर विक्रम की मां संतरो पुत्रवधू को उसके मायके छोड़ आई। इसके बाद पत्नी ने विक्रम से तलाक ले लिया. यह भी पढ़ें: Rajasthan: पत्नी ने की अपने ही पति की हत्या, प्यार में बन रहा था रुकावट

शिकायत के मुताबिक, इस बात से गुस्साए विक्रम ने मंगलवार रात को शराब के नशे में मां संतरो से मारपीट की और बाल पकड़कर संतरो को चारपाई से नीचे गिरा दिया. जब पिता ने संतरो को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हें धक्का देकर बाहर फेंक दिया. शिकायत के मुताबिक, इसके बाद आरोपित ने संतरो के बालों को हाथों में पकड़कर अपना पांव उसकी गर्दन पर रख लिया, जिससे लगातार दबाव पडऩे से सांस रुकने से संतरो की मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2021 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).