देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा, पंजाब में कई जगहों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
चंडीगढ़, चार दिसंबर हरियाणा, पंजाब में कई जगहों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के लुधियाना और पटियाला, हरियाणा में करनाल, अंबाला और कैथल समेत दोनों राज्यों में कई जगहों पर सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम रही।
चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार में यह 7.9 डिग्री सेल्सियस और करनाल में आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़े | दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक में कोरोना वायरस वैक्सीन पर की चर्चा.
रोहतक में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तथा सिरसा में यह 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पठानकोट (9.5 डिग्री सेल्सियस), आदमपुर (7.9 डिग्री सेल्सियस), हलवारा (9.5 डिग्री सेल्सियस) और बठिंडा (9.6 डिग्री सेल्सियस) में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2020 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

