देश की खबरें | हरियाणा पुलिस ने बूचड़खाने ले जायी जा रही गायों को मुक्त कराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस ने नूह जिले से बृहस्पतिवार को एक ट्रक जब्त कर 11 गायों और सांड़ों को बरामद किया है। इन मवेशियों को कथित रूप से अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाया जा रहा था।
चंडीगढ़, 30 जुलाई हरियाणा पुलिस ने नूह जिले से बृहस्पतिवार को एक ट्रक जब्त कर 11 गायों और सांड़ों को बरामद किया है। इन मवेशियों को कथित रूप से अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाया जा रहा था।
राज्य पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्वों ने गायें खरीदी हैं और राजस्थान नंबर के एक ट्रक से उन्हें तापकान लेकर जा रहे हैं ।
उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर ट्रक को पकड़ा।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मवेशियों को बचा लिया लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया।
यह भी पढ़े | Unlock3: दिल्ली में खत्म हुआ नाइट कर्फ्यू, अब खुलेंगे होटल और साप्ताहिक बाजार.
अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान हो गयी है। गायों को गऊशाला में भेज दिया गया है।
पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)