देश की खबरें | हरियाणा : चंडीमंदिर छावनी में सैन्य संचालन अभ्यास किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना की पश्चिमी कमान ने शुक्रवार को यहां चंडीमंदिर छावनी में वृहद पैमाने पर सैन्य संचालन अभ्यास का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें उनकी परिचालन तत्परता और समन्वय क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

चंडीगढ़, 28 फरवरी सेना की पश्चिमी कमान ने शुक्रवार को यहां चंडीमंदिर छावनी में वृहद पैमाने पर सैन्य संचालन अभ्यास का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें उनकी परिचालन तत्परता और समन्वय क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

इस अभ्यास की अध्यक्षता सेना उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने किया।

विज्ञप्ति के मुताबिक सुब्रमणि ने अपने उद्घाटन संबोधन के दौरान देश में बुनियादी ढांचे के विकास और उपलब्ध प्रौद्योगिकी के उपयोग के मद्देनजर सेना के साजोसमान में बदलाव पर विचार-विमर्श का अनुरोध किया।

उन्होंने उभरती परिचालन आवश्यकताओं के आधार पर ‘साजोसमान ढांचे में बदलाव की निर्णायक आवश्यकता पर बल दिया।

सेना मुख्यालय में विभिन्न साजोसमान विभागों का नेतृत्व कर रहे महानिदेशक स्तर के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भी भविष्य की युद्ध अवधारणाओं पर अपने दृष्टिकोण प्रस्तुत किए और राष्ट्रीय स्तर पर सैन्य साजोसमान में सुधार के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में उपस्थित सभी को जानकारी दी।

आधिकारिक बयान के मुताबिक मौजूदा परिचालन साजोसमान आपूर्ति श्रृंखला की दक्षता का परीक्षण करने और उसे बढ़ाने के मद्देनजर इस अभ्यास में विभिन्न परिदृश्यों में पश्चिमी मोर्चे पर चुनौतियों से निपटने की सेना की तैयारियों को रेखांकित किया गया।

पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने अभ्यास का निर्देशन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\