एजेंसी न्यूज

Haryana: बल्लभगढ़ में विवाहिता ने फांसी लगाकर की कथित आत्महत्या

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में एक विवाहिता द्वारा कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी. वहीं, विवाहिता के पिता ने हत्या की आशंका जताई है.

Haryana: बल्लभगढ़ में विवाहिता ने फांसी लगाकर की कथित आत्महत्या
Representational Image (File Photo)

फरीदाबाद(हरियाणा), 6 जनवर: फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में एक विवाहिता द्वारा कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी. वहीं, विवाहिता के पिता ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतका काजल(20) सुभाष कॉलोनी में रहती थी और महज 11 महीने शिवम नामक युवक से प्रेम विवाह किया था.

काजल के पिता जयचंद के मुताबिक शुक्रवार रात को उन्हें बेटी की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली. उन्होंने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो शव को जमीन पर रखा गया था और गले पर फांसी लगाने का निशान भी नहीं दिख रहा था. जयचंद ने आशंका जताई है कि काजल की ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर हत्या कर दी है. यह भी पढ़ें : Jharkhand Mining Scam: झारखंड खनन घोटाले में सीएम के मीडिया एडवाइजर, साहिबगंज डीसी और पूर्व विधायक को ईडी का समन

आदर्श नगर थाना के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाएं. उन्होंने कहा कि मामले में फिलहाल भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत कार्यवाही की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2024 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).