News

Odisha Shocker: दोनों लड़कियां स्कूल गई, लेकिन नहीं लौटी वापस, जंगल में पेड़ से लटके मिले दोनों के शव, ओडिशा के मलकानगिरी की घटना से गांव में पसरा मातम

ओड़िशा में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर स्कूल गई दो छात्राएं वापस लौटी ही नहीं. जब गांव के लोगों ने आसपास देखा तो दोनों के शव एक पेड़ से लटके हुए मिले.

Odisha Shocker: दोनों लड़कियां स्कूल गई, लेकिन नहीं लौटी वापस, जंगल में पेड़ से लटके मिले दोनों के शव, ओडिशा के मलकानगिरी की घटना से गांव में पसरा मातम
प्रतीकात्मक तस्वीर

मलकानगिरी, ओड़िशा: ओड़िशा में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर स्कूल गई दो छात्राएं वापस लौटी ही नहीं. जब गांव के लोगों ने आसपास देखा तो दोनों के शव एक पेड़ से लटके हुए मिले. इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है. इस घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. ओड़िशा के मलकानगिरी की ये घटना है.

गुरुवार को दो लड़कियां स्कूल गईं लेकिन वापस घर नहीं आईं. माता-पिता सहित पूरे गांव ने लड़कियों को खोजा लेकिन वे नहीं मिलीं. शनिवार सुबह दोनों बच्चियों के शव स्कूल के पास जंगल में एक पेड़ से लटके मिले.इससे ओडिशा के इस गांव में खलबली मच गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.ये भी पढ़े:Odisha: अदालत ने 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या में शामिल पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

दोनों लड़कियां 7वीं क्लास में पढ़ती थी

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह ओडिशा के मलकानगिरी जिले के बिलिगुडा गांव के पास जंगल में दो लापता स्कूली छात्राओं के शव एक पेड़ से लटके हुए मिले.ये दोनों लड़कियां सातवीं क्लास में पढ़ती थी. वह दो दिनों से लापता थी और इनके माता-पिता समेत गांव के लोग इनको तलाश रहे थे.दोनों छात्राएं एमवी 72 गांव में रहती थी. गुरुवार को दोनों स्कूल गईं लेकिन वापस घर नहीं आईं.इसलिए उनके माता-पिता एमवी 79 पुलिस स्टेशन पहुंचे और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.

गांव के बाहर जंगल में मिले दोनों के शव

शनिवार की सुबह गांव की कुछ महिलाओं ने स्कूल से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में आम के पेड़ से दोनों के शव लटके देखे. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों ही छात्राएं स्कूल के ही यूनिफार्म में थी. इसके साथ ही नीचे दोनों के बैग भी थे और इनके मुंह से खून निकल रहा था. ग्रामीणों ने मांग की है कि ,' इस मामले की जांच की जाएं और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएं.मलकानगिरी के एसडीपीओ सचिन पटेल और एमवी 79 पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:

Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2025 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).