देश की खबरें | हरियाणा भूमि सौदा : रॉबर्ट वाद्रा तीसरे दिन ईडी के समक्ष पेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाद्रा 2008 के हरियाणा भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए।
नयी दिल्ली, 17 अप्रैल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाद्रा 2008 के हरियाणा भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए।
अधिकारियों ने बताया कि जांच के तहत वाद्रा (56) से पिछले दो दिनों में दस घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई और धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।
वह अपनी पत्नी एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ सुबह 11 बजे के बाद मध्य दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे।
वाद्रा के खिलाफ यह जांच हरियाणा के मानेसर-शिकोहपुर (अब गुरुग्राम में सेक्टर 83) में एक भूमि सौदे से जुड़ी है।
जांच फरवरी 2008 में हुए एक भूमि सौदे से संबंधित है, जिसमें वाद्रा से जुड़ी एक कंपनी, ‘स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड’ ने गुरुग्राम के शिकोहपुर में ‘ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज’ नामक कंपनी से 7.5 करोड़ रुपये की कीमत पर 3.5 एकड़ जमीन खरीदी थी। वाद्रा इस कंपनी में पहले निदेशक थे।
उस समय हरियाणा में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2025 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

