देश की खबरें | हरियाणा : जेल वार्डन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में जींद के शर्मा नगर में छुट्टी पर आए हेड जेल वार्डन ने रविवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जींद, 16 जुलाई हरियाणा में जींद के शर्मा नगर में छुट्टी पर आए हेड जेल वार्डन ने रविवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
शहर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक, शर्मा नगर निवासी सतबीर (45) फरीदाबाद जेल में हेड वार्डन के पद पर कार्यरत थे। वह दो दिन पहले छुट्टी पर घर आये थे।
सतबीर ने रविवार को स्नानघर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पत्नी सुशीला ने पुलिस को बताया कि सतबीर शराब पीने के आदी थे, जिसके चलते वह परेशान रहते थे।
उन्होंने बताया कि रविवार को वह खाना बना कर अपनी सास को दूसरे मकान में खाना देने चली गईं और जब वापस लौटीं तो पति को फांसी के फंदे पर लटका पाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)