देश की खबरें | हरियाणा के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने हरियाणा जनसेवक पार्टी शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मेहम विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने बुधवार को एक राजनीतिक दल की शुरुआत की और आरोप लगाया कि अन्य पार्टियां झूठे वादों से लोगों को गुमराह करती हैं और सत्ता पाने के बाद जनता के कल्याण के लिए कुछ नहीं करती हैं।

चंडीगढ़, छह सितंबर हरियाणा के मेहम विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने बुधवार को एक राजनीतिक दल की शुरुआत की और आरोप लगाया कि अन्य पार्टियां झूठे वादों से लोगों को गुमराह करती हैं और सत्ता पाने के बाद जनता के कल्याण के लिए कुछ नहीं करती हैं।

कुंडू ने हरियाणा जनसेवक पार्टी की घोषणा के बाद कहा कि वह किसी पद की या मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि भारत की आजादी के दशकों बाद भी गरीबों, किसानों और वंचितों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

कुंडू ने आरोप लगाया कि अन्य दल चुनाव से पहले लोगों से बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद वे जन कल्याण के लिए कुछ नहीं करते।

हरियाणा में भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दर ऊंची होने के कारण युवाओं का भविष्य अंधकार में है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार व्याप्त है और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी