देश की खबरें | हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री विज ने ली कोविड-19 के स्वदेश विकसित टीके की परीक्षण खुराक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को शुक्रवार को यहां कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वदेश विकसित संभावित टीके कोवैक्सिन की परीक्षण खुराक (ट्रायल डोज) दी गई। टीके के तीसरे चरण के परीक्षण के लिए स्वैच्छिक रूप से आगे आने वाले वह राज्य के पहले व्यक्ति हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अंबाला, 20 नवंबर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को शुक्रवार को यहां कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वदेश विकसित संभावित टीके कोवैक्सिन की परीक्षण खुराक (ट्रायल डोज) दी गई। टीके के तीसरे चरण के परीक्षण के लिए स्वैच्छिक रूप से आगे आने वाले वह राज्य के पहले व्यक्ति हैं।

भारत बायोटेक की कोवैक्सिन के तीसरे चरण का परीक्षण राज्य में शुक्रवार से आरंभ हुआ। इसमें, भाजपा के 67 वर्षीय नेता को अंबाला कैंट के सिविल हॉस्पिटल में परीक्षण खुराक दी गई।

यह भी पढ़े | Gupkar Alliance: ‘गुपकार गठबंधन’ पर MP के CM शिवराज सिंह चौहान का हमला, कहा- जम्मू-कश्मीर में फिर जहर घोलने की कोशिश.

ऐसा बताया जाता है कि विज किसी भी राज्य सरकार के ऐसे पहले कैबिनेट मंत्री हैं जो स्वेच्छा से कोविड-19 के संभावित टीके की परीक्षण खुराक लेने के लिए सामने आए हैं।

सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि विज को कोवैक्सिन की खुराक सफलतापूर्वक दी गई।

यह भी पढ़े | CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा फरमान- DM, SSP को CUG नम्बर की हर कॉल खुद रिसीव करने का दिया आदेश.

हालांकि, इससे पहले अस्पताल में मंत्री की कुछ जांचें करवाई गई थीं और टीका लगाने से पहले उन्हें कुछ समय तक निगरानी में रखा गया था।

अस्पताल जाने से पहले विज ने संवाददाताओं से कहा था कि यदि सब ठीकठाक रहता है तो कोविड-19 से बचाव के लिए टीका अगले साल की शुरुआत तक उपलब्ध हो जाएगा।

इस संभावित टीके का विकास भारत बायोटेक ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के साथ मिलकर किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\