देश की खबरें | हरियाणा सरकार दसवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों को 5 मई से मुफ्त टैबलेट देगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार पांच मई से राज्य में दसवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट वितरित करेगी। यह जानकारी सोमवार को एक आधिकारिक बयान में दी गयी।
चंडीगढ़, दो मई हरियाणा सरकार पांच मई से राज्य में दसवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट वितरित करेगी। यह जानकारी सोमवार को एक आधिकारिक बयान में दी गयी।
बयान के अनुसार टैबलेट में शिक्षण सॉफ्टवेयर पहले से लोड होगा और पांच लाख छात्रों को मुफ्त इंटरनेट डेटा भी दिए जाएंगे।
बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'डिजिटल इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए, हरियाणा के मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में, सरकार राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले पांच लाख छात्रों को टैबलेट और मुफ्त डेटा प्रदान करने जा रही है।"
टैबलेट वितरण समारोह पांच मई को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के टैगोर सभागार में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहेंगे।
बयान में कहा गया है, "रोहतक शहर के सरकारी स्कूलों के छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे। उसी दिन राज्य भर के 119 प्रखंडों में भी टैबलेट वितरण कार्यक्रम होगा। अन्य जिलों में, मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य अतिथि टैबलेट वितरित करेंगे।’’
इन कक्षाओं में पढ़ाने वाले सभी 33,000 पीजीटी (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक) को भी टैबलेट मुफ्त दिए जाएंगे। अन्य निचली कक्षाओं के लिए टैबलेट की व्यवस्था बाद में चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)