देश की खबरें | हरियाणा : अयोध्या में राम मंदिर के लिए वाल्मीकि बस्तियों से शुरू होगा निधि समर्पण अभियान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान के हरियाणा प्रमुख राकेश त्यागी ने शनिवार को कहा कि अभियान की शुरुआत भगवान वाल्मीकि के वंशजों से हो रही है।
जींद, 23 जनवरी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान के हरियाणा प्रमुख राकेश त्यागी ने शनिवार को कहा कि अभियान की शुरुआत भगवान वाल्मीकि के वंशजों से हो रही है।
उन्होंने कहा कि 492 वर्ष संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण संभव हो रहा है, जिसके लिए निधि की जरूरत है और इसमें सभी लोगों का सहयोग लिया जा रहा है।
राकेश त्यागी अन्न क्षेत्र में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि निधि समर्पण अभियान विश्व का सबसे बड़ा अभियान है, जिसकी शुरुआत 15 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने व्यक्तिगत योगदान देकर तथा संघ संचालक मोहन भागवत ने दिल्ली में वाल्मीकि मंदिर में महामंडेलश्वर संत कृष्ण शाह विद्यार्थी महाराज से निधि समर्पण संपर्क करके किया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में निधि समर्पण अभियान की शुरुआत एक फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा जिसकी शुरुआत वाल्मीकि बस्तियों से की जाएगी।
त्यागी ने कहा कि इसके पीछे मुख्य वजह भेदभाव को समाप्त करना है।
उन्होंने बताया कि जींद जिले में 295 गांव तथा 38 वाल्मीकि बस्तियां है जिनमे 500 टोलियां निधि समर्पण का कार्य करेंगी।
उन्होंने कहा कि भगवान राम में आस्था रखने वाले मुस्लिम भी निधि समर्पण में अपना योगदान दे सकते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)