देश की खबरें | हरियाणा: रेवाड़ी में बस और कार की टक्कर में पांच की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेवाड़ी जिले के दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर बुधवार को एक कार और एक बस की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
रेवाड़ी (हरियाणा), 28 सितंबर रेवाड़ी जिले के दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर बुधवार को एक कार और एक बस की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, यहां सलावास मोड़ के निकट हुई दुर्घटना में 11 अन्य लोग भी घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बस के घायल यात्रियों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली से जयपुर की तरफ जाते समय कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। डिवाइडर से टकराने के बाद कार उछलकर दूसरी सड़क पर पहुंच गई जहां उसकी बस से भिड़ंत हुई।
एक प्रत्यक्षदर्शी राज कुमार ने कहा, ''हादसा इतना भीषण था कि कार हवा में उछल गई और यात्रियों से भरी बस टक्कर के बाद पलट गई।''
दुर्घटना के कारण जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर 40 मिनट तक यातायात जाम हो गया। बस को क्रेन की सहायता से सड़क से हटाने के बाद वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो सकी।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान महेश (23), सचिन (25), सोनू (24), कपिल (20), नितेश (21) के रूप में हुई है। सभी पांचों रेवाड़ी जिले के लधुवास गांव के रहने वाले थे।
पुलिस ने बताया कि घायल बस यात्री दिल्ली, झज्जर और अलवर के हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2022 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

