देश की खबरें | हरियाणा: डीएसपी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) का बृहस्पतिवार को उनके पैतृक स्थान हिसार जिले के सारंगपुर गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

हिसार, 21 जुलाई हरियाणा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) का बृहस्पतिवार को उनके पैतृक स्थान हिसार जिले के सारंगपुर गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह को मंगलवार को हरियाणा के नूंह जिले में एक ट्रक चालक ने कुचल दिया था जिससे उनकी मौत हो गई थी। सिंह अरावली की पहाड़ियों में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करने तावडू के निकट पचगांव गए थे, जहां यह घटना हुई।

सिंह को बृहस्पतिवार को उनके गांव में पूरे राजकीय सम्मान एवं बिश्नोई समुदाय के रीति-रिवाजों के अनुसार दफना दिया गया। पुलिस अधिकारी बिश्नोई समुदाय से थे।

सिंह की अंत्येष्टि के समय कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है।

हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई, राज्य के पुलिस महानिदेशक पी. के. अग्रवाल और कई अन्य लोग मौजूद थे।

इससे पहले आज सुबह सुरेंद्र सिंह का पार्थिव शव हिसार सदर अस्पताल से उनके पैतृक गांव लाया गया।

हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य के मेवात क्षेत्र में कथित रूप से खनन माफिया द्वारा पुलिस उपाधीक्षक की हत्या के मामले की न्यायिक जांच करने का फैसला किया है। नूंह पुलिस ने बुधवार को हत्या में कथित तौर पर शामिल ट्रक चालक को गिरफ्तार किया था।

मामले के मुख्य आरोपी शब्बीर ऊर्फ मित्तर को राजस्थान के भरतपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। उसे एक अन्य आरोपी इक्कर से पूछताछ के बाद पकड़ा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\