खेल की खबरें | हरियाणा ने दो स्वर्ण पदक से तीरंदाजी स्पर्धा में दबदबा बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरियाणा ने शुक्रवार को यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में अपना दबदबा कायम रखते हुए पुरुष और महिला इंडियन राउंड टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता।

देहरादून, सात फरवरी हरियाणा ने शुक्रवार को यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में अपना दबदबा कायम रखते हुए पुरुष और महिला इंडियन राउंड टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता।

हरियाणा के यशु, आशीष मलिक, राहुल और रवि ने इंडियन राउंड की तीरंदाजी प्रतियोगिता की पुरुष टीम स्पर्धा में जीत हासिल की।

उत्तर प्रदेश के शुभम, मनीष, जयदीप कुशवाहा और अभिषेक ने रजत पदक जीता जबकि महाराष्ट्र के गौरव संजयराव चंदाने, रोशन नारायण सोलंकी, अनिकेत महेंद्र गावड़े और पवन सदनराव जाधव ने कांस्य पदक जीता।

महिला टीम स्पर्धा में हरियाणा ने अपना दबदबा जारी रखा जिसमें निकिता, दिव्या, मोनिका और काजल ने स्वर्ण पदक जीता। मणिपुर की लाईफ्राकपम रोजिना देवी, मोइरांगथेम बेबी देवी, मिलेनिया थोकचोम और हेइक्रुजम रोशिना देवी ने रजत पदक हासिल किया।

छत्तीसगढ़ की चांदनी साहू, सुलोचना राज, सुशीला नेताम और हर्षिता साहू की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।

उत्तर प्रदेश के तीरंदाज मनीष ने पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि उनके राज्य के साथी शुभम को रजत पदक मिला। मणिपुर के चिंगाखम नेल्सन सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।

महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में मणिपुर की लाईफ्राकपम रोजिना देवी विजयी रहीं जबकि छत्तीसगढ़ की चांदनी साहू ने रजत और असम की टूटूमोनी बोरो ने कांस्य पदक हासिल किया।

मिश्रित टीम स्पर्धा में महाराष्ट्र के गौरव संजयराव चंदने और भावना संतोष सत्यगिरी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता जबकि झारखंड के माधो बिरुआ और मनीषा कुमारी को रजत पदक मिला।

असम के अरुण बारो और नम्रता ब्रह्मा ने करीबी मुकाबले में कांस्य पदक हासिल किया।

‘इंडियन राउंड’ में उपकरण और प्रतियोगिता के नियमों का संयोजन होता है जिसमें तीरंदाज बांस से बने धनुष का उपयोग करते हैं लेकिन वे आधुनिक उपकरणों जैसे लगते हैं और वे आम तौर पर कम दूरी से निशाना साधते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड