देश की खबरें | हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने हुड्डा के शासनकाल में ‘भ्रष्टाचार’ का मुद्दा उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पितवार को कहा कि कांग्रेस को “कमीशन” लेकर कार्य करने के लिए जाना जाता था जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार राज्य मे समान विकास की दिशा में ‘मिशन मोड’ में काम कर रही है।

चंडीगढ़, 25 जुलाई हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पितवार को कहा कि कांग्रेस को “कमीशन” लेकर कार्य करने के लिए जाना जाता था जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार राज्य मे समान विकास की दिशा में ‘मिशन मोड’ में काम कर रही है।

सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा नीत पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब विकास परियोजनाओं में क्षेत्रवाद, नौकरियों में पक्षपात और सभी क्षेत्रों में व्यापक भ्रष्टाचार फैला हुआ था।

मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद जिले में 313 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास किया।

सैनी ने फतेहाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “उनकी (हुड्डा) सरकार कमीशन मोड पर काम करती थी जबकि हमारी सरकार मिशन मोड में काम कर रही है और हमने तेज गति से समान विकास योजनाएं शुरू की हैं।”

सैनी ने कांग्रेस के ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के लिए पार्टी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा से पहले मुख्य विपक्षी दल झूठ फैला रहा है।

कांग्रेस ने 15 जुलाई को ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान की शुरुआत की थी, जिसके तहत पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा को बेरोजगारी, कानून और किसानों के मुद्दों सहित कई मोर्चों पर घेर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने 10 वर्ष के शासनकाल का जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद और जातिवाद फैला हुआ था।

सैनी ने कहा, “हरियाणा ने पिछले 10 वर्ष के दौरान चौमुखी विकास किया है।’’

उन्होंने कांग्रेस के अभियान पर कहा, “कांग्रेस को इसके बजाये अपने कार्यों पर ध्यान देना चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\