एजेंसी न्यूज

हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी का इस्तीफा, ड्यूटी पर सुरक्षा का दिया हवाला

विपक्षी कांग्रेस ने उनके इस्तीफे को चौंकाने वाला बताया और मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से सवाल किया कि क्या यह उनकी ‘‘नाकामी का सबूत’’ नहीं है।

हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी का इस्तीफा, ड्यूटी पर सुरक्षा का दिया हवाला
जमात

चंडीगढ़, चार मई हरियाणा कैडर की 2014 बैच की एक आईएएस अधिकारी ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया और ‘सरकारी ड्यूटी के दौरान निजी सुरक्षा’ को इसका कारण बताया।

विपक्षी कांग्रेस ने उनके इस्तीफे को चौंकाने वाला बताया और मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से सवाल किया कि क्या यह उनकी ‘‘नाकामी का सबूत’’ नहीं है।

रानी नागर (35) अभी अभिलेखागार विभाग की निदेशक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव को अपना इस्तीफा भेजा और अनुरोध किया कि इस्तीफा केंद्र सरकार में सक्षम प्राधिकार के पास भेज दिया जाए।

नागर ने कहा कि वह राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी ई-मेल के जरिए इस्तीफे की प्रति भेज रही हैं।

उन्होंने मुख्य सचिव को भेजे अपने पत्र में कहा कि इस्तीफा सौंपने का कारण सरकारी ड्यूटी पर निजी सुरक्षा है।

उन्होंने अपना पत्र फेसबुक पर भी पोस्ट किया है।

बाद में वह चंडीगढ़ से अपने शहर गाजियाबाद के लिए रवाना हो गयीं।

नागर जून 2018 में चर्चा में आयी थीं जब उन्होंने एक अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के एक अधिकारी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। हालांकि अधिकारी ने आरोपों से इंकार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).