देश की खबरें | हरियाणा : विधायक दल का नेता चुनने के लिए भाजपा विधायकों की बैठक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में राज्य विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों की बुधवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हो रही है।
पंचकूला (हरियाणा), 16 अक्टूबर हरियाणा में राज्य विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों की बुधवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हो रही है।
बैठक में हिस्सा ले रहे विधायकों में राम कुमार गौतम, श्रुति चौधरी, अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, मूल चंद शर्मा, अरविंद शर्मा और देवेंद्र अत्री और अन्य के नाम शामिल हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में भाग लेंगे।
बैठक में ये विधायक राज्य विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे।
मार्च महीने में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे और उनके मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने की पूरी संभावना है।
हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए गए। राज्य में भाजपा ने तीसरी बार जीत हासिल की है। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 48 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटें प्राप्त की हैं।
शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को होगा।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2024 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

