देश की खबरें | हरियाणा भाजपा को जल्द मिल सकता है नया अध्यक्ष, कृष्णपाल गुर्जर प्रमुख दावेदार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की हरियाणा इकाई को जल्द नया अध्यक्ष मिल सकता है और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर इस पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, एक जुलाई भाजपा की हरियाणा इकाई को जल्द नया अध्यक्ष मिल सकता है और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर इस पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
फरीदाबाद लोकसभा से सांसद गुर्जर इस समय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री हैं।
मौजूदा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व विधायक सुभाष बराला का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और पार्टी जल्द नये अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है।
भाजपा के सूत्रों के अनुसार गुर्जर को इस पद के लिए पार्टी आलाकमान की पहली पसंद माना जा रहा है। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ओ पी धनखड़ तथा कैप्टन अभिमन्यु के नाम भी दौड़ में माने जा रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी, हिसार के विधायक कमल गुप्ता तथा प्रदेश महासचिव संदीप जोशी के नाम भी चल रहे हैं।
गुर्जर इससे पहले भी 2009 से 2013 तक हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं और उन्होंने 2014 के विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई थी।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात कर प्रदेश इकाई के नये अध्यक्ष की नियुक्ति के मुद्दे पर चर्चा की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

