जरुरी जानकारी | हरियाणा: बैंक ऑफ बड़ौदा को गुरुग्राम में सीएचडी डेवलपर्स की संपत्ति नीलाम करने से रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हरियाणा रियल एस्टेट प्राधिकरण (रेरा) ने सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) को सीएचडी डेवलपर्स की सेक्टर-109 स्थित एक वाणिज्यिक संपत्ति की नीलामी तबतक रोकने का निर्देश दे दिया, जबतक आवंटियों के दावों का निपटान नहीं हो जाता।

गुरुग्राम, 23 जनवरी हरियाणा रियल एस्टेट प्राधिकरण (रेरा) ने सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) को सीएचडी डेवलपर्स की सेक्टर-109 स्थित एक वाणिज्यिक संपत्ति की नीलामी तबतक रोकने का निर्देश दे दिया, जबतक आवंटियों के दावों का निपटान नहीं हो जाता।

बैंक 24 जनवरी को गुरुग्राम के सेक्टर-109 स्थित सीएचडी ई-वे टावर में ई-नीलामी करने वाला था।

आधिकारिक बयान के अनुसार, चेयरमैन और तीन सदस्यों वाले प्राधिकरण के कोरम ने पाया कि बैंक का ई-नीलामी का प्रयास उन आवंटियों के दावों पर विचार करने और उनका निपटान किए बिना किया गया है, जो परियोजना में वास्तविक हितधारक हैं।

आदेश में कहा गया, ‘‘बैंक ऑफ बड़ौदा को आवंटियों के दावों पर विचार नहीं करने और उनका निपटान नहीं करने पर 24 जनवरी, 2023 को तय ई-नीलामी से रोका जाता है।’’

प्राधिकरण ने परियोजना की राशि का दूसरे मदों में उपयोग करने की आरोपी सीएचडी डेवलपर्स लिमिटेड के खातों का न्यायिक फॉरेंसिंक ऑडिट करने का भी आदेश दिया।

पीठ ने उपर्युक्त परियोजना का रेरा अधिनियम 2016 की धारा तीन और चार के अंतर्गत पंजीकरण नहीं कराने के लिए रेरा योजना शाखा को डेवलपर्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया।

इस संबंध में 20 जनवरी, 2023 को शिकायत दर्ज कराई गई थी।

रेरा के चेयरमैन केके खंडेलवाल ने कहा, ‘‘आवंटियों के हितों को देखते हुए हमने बैंक द्वारा कराई जा रही ई-नीलामी पर रोक लगा दी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\