देश की खबरें | हर्षवर्धन कोविड- 19 टीकाकरण की तैयारियों का जायज़ा लेने तमिलनाडु जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन तैयारियों का जायज़ा लेने और कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास देखने के लिए शुक्रवार को तमिलनाडु जाएंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन तैयारियों का जायज़ा लेने और कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास देखने के लिए शुक्रवार को तमिलनाडु जाएंगे।

एक सरकारी बयान में बताया गया है कि कोविड-19 टीकाकरण की तैयारी करने के लिए देशभर में शुक्रवार को पूर्वाभ्यास होगा।

बृहस्पतिवार को जारी बयान के मुताबिक, हर्षवर्धन ने कहा कि वह राज्य की यात्रा के दौरान तैयारियों की निजी तौर पर समीक्षा करेंगे और नियत स्थानों पर पूर्वाभ्यास को देखेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री चेन्नई के सरकारी जनरल अस्पताल और चेन्नई के ही सरकारी ओमानदुरार अस्पताल जाएंगे।

बयान के मुताबिक, दोपहर में वह चेन्नई में अपोलो अस्पताल के निजी टीकाकरण केंद्र में जाएंगे। इससे पहले वह पेरीअमेत में जनरल मेडिकल स्टोर डिपो (जीएमएसडी) भी जाएंगे। यह देश में चार टीका भंडारण केंद्रों में से एक है। अन्य तीन मुंबई, कोलकाता और करनाल में हैं।

वह चेंगलपत्तू में टीकाकरण केंद्र का भी दौरा करेंगे।

बयान के मुताबिक, वह चेंगलपत्तू में स्थित हिंदुस्तान बायो-टेक लिमिटिड के परिसर भी जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज