विदेश की खबरें | यूएई के राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त करने अबू धाबी पहुंची हैरिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जो बाइडन प्रशासन के उच्च पदस्थ लोगों की अबू धाबी की यह यात्रा इस बात की ओर इशारा करती है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से तेजी से बदलते भूराजनैतिक हालात के बीच अमेरिका अपने साझेदार के साथ तनावग्रस्त संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रहा है।
जो बाइडन प्रशासन के उच्च पदस्थ लोगों की अबू धाबी की यह यात्रा इस बात की ओर इशारा करती है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से तेजी से बदलते भूराजनैतिक हालात के बीच अमेरिका अपने साझेदार के साथ तनावग्रस्त संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रहा है।
यूएईए के शक्तिशाली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शेख तहनून बिन जायेद अल नाहयान ने हैरिस की अगवानी की। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में हैरिस के अलावा विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन, सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स और जलवायु दूत जॉन किर्बी शामिल हैं।
प्रतिनिधिमंडल शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ ही, यूएई के नए राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के नए हुक्मरान शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान से मुलाकात करने यहां पहुंचा है। शेख मोहम्मद दिवंगत शेख खलीफा के सौतेले भाई हैं। शेख खलीफा का शुक्रवार को इंतकाल हो गया था। वह लंबे वक्त से बीमार थे।
गौरतलब है कि शेख मोहम्मद लंबे वक्त से शासन चला रहे थे और उन्होंने देश की विदेश नीति को आकार दिया। शेख खलीफा को करीब 10 साल पहले मस्तिष्क आघात हुआ था और तब से ही वह बीमार थे।
शेख खलीफा के निधन के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दुख जताने के लिए सप्ताहांत पर अबू धाबी पहुंचने वाले शुरुआती यूरोपीय नेता थे।
अबू धाबी के लिए रवाना होने से पहले हैरिस ने कहा कि वह राष्ट्रपति जो बाइडन की तरफ से शेख खलीफा के निधन पर शोक व्यक्त करने और यूएई के साथ अमेरिका के अहम रिश्तों को मजबूत करने के लिए जा रही हैं।
उन्होंने पत्रकारों से कहा “अमेरिका यूएई के साथ हमारे संबंधों और साझेदारी की मजबूती को काफी गंभीरता से लेता है। हम वहां अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए जा रहे हैं।”
भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शेख खलीफा के निधन पर रविवार को भारत की ओर से शोक व्यक्त किया। नायडू ने कहा कि भारत और उसके लोग इस मुश्किल समय में यूएई के साथ खड़े हैं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को शेख मोहम्मद को बधाई संदेश भेजकर कहा कि ‘‘आपका नेतृत्व निश्चित रूप से रूस और यूईए के मित्रवत संबंधों को और मजबूत करेगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)