एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | हैरिस ने राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर टिप पर करों को समाप्त करने का वादा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हैरिस से पहले उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप भी अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ऐसा ही वादा जनता से कर चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार में लगभग एक जैसी ही बात कर रहे हैं।

विदेश की खबरें | हैरिस ने राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर टिप पर करों को समाप्त करने का वादा किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हैरिस से पहले उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप भी अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ऐसा ही वादा जनता से कर चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार में लगभग एक जैसी ही बात कर रहे हैं।

हैरिस ने लास वेगास के नेवादा विश्वविद्यालय परिसर में एक रैली में यह घोषणा की। लास वेगास की अर्थव्यवस्था काफी हद तक होटल, रेस्तरां और मनोरंजन उद्योगों पर निर्भर है।

ट्रंप ने भी जून में एक रैली में कमोबेश यही बात कही थी, लेकिन हकीकत यह है कि कांग्रेस (संसद) के समर्थन के बिना न तो ये कदम ट्रंप उठा सकते हैं और न ही हैरिस।

हैरिस ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘सभी से मेरा वादा है कि जब मैं राष्ट्रपति बनूंगी तो हम अमेरिका के कामकाजी परिवारों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। इसमें न्यूनतम वेतन बढ़ाना और सेवा तथा आतिथ्य कर्मचारियों को दिए जाने वाले टिप पर करों को खत्म करना शामिल है।’’

हैरिस के भाषण के कुछ देर बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने आरोप लगाया कि हैरिस ने ‘‘मेरी ‘नो टैक्स ऑन टिप पॉलिसी’ की नकल की है।’’

पूर्व राष्ट्रपति ने लिखा, ‘‘अंतर बस इतना है कि वह ऐसा कुछ नहीं करेंगी। वह सिर्फ राजनीतिक उद्देश्यों के लिए ऐसा कह रही हैं। उन्होंने दावा किया, ‘‘यह ट्रंप का विचार था। उनके (हैरिस) पास कोई विचार नहीं है, वह सिर्फ मेरे विचारों की नकल कर सकती हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2024 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).