विदेश की खबरें | हैरिस ने भारतीय-अमेरिकी को राष्ट्रीय अंतरिक्ष परिषद सलाहकार समूह में नामित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारतीय अमेरिकी राजीव बड्याल को एक प्रमुख राष्ट्रीय अंतरिक्ष सलाहकार समूह में नामित किया है। व्हाइट हाउस की तरफ से यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 29 दिसंबर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारतीय अमेरिकी राजीव बड्याल को एक प्रमुख राष्ट्रीय अंतरिक्ष सलाहकार समूह में नामित किया है। व्हाइट हाउस की तरफ से यह जानकारी दी गई।

इस समूह को एक मजबूत और जिम्मेदार अमेरिकी अंतरिक्ष उद्यम बनाए रखने और वर्तमान एवं भविष्य की पीढ़ियों के लिए अंतरिक्ष को संरक्षित करने का काम सौंपा गया है।

अमेजन के प्रोजेक्ट कुइपर के उपाध्यक्ष बड्याल, 16 दिसंबर को राष्ट्रीय अंतरिक्ष परिषद के उपयोगकर्ता सलाहकार समूह (यूएजी) में हैरिस द्वारा नामित 30 अंतरिक्ष विशेषज्ञों में से एक हैं।

हैरिस ने यूएजी के अध्यक्ष के रूप में अमेरिकी वायुसेना के सेवानिवृत्त जनरल लेस्टर लायल्स को नामित किया था।

प्रोजेक्ट कुइपर निचली पृथ्वी कक्षा (लो अर्थ ऑर्बिट) उपग्रहों के एक समूह को प्रक्षेपित करने के लिए एक दीर्घकालिक पहल है जिससे दुनिया भर में सेवा से वंचित और कम सेवा वाले समुदायों को उच्च-गति ब्रॉडबैंड सुविधा मिलेगी।

पहले वह स्पेसएक्स में उपाध्यक्ष (उपग्रह) पद पर थे।

उन्होंने ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी