देश की खबरें | कोविड प्रतिबंधों के बीच कश्मीर में हरमुख गंगबल झील तीर्थयात्रा संपन्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के कारण लगे प्रतिबंधों के बीच मध्य कश्मीर हिमालय में ऊंचाई पर स्थित हरमुख गंगबल झील की वार्षिक यात्रा संपन्न हो गयी। कश्मीरी पंडित इसे भगवान शिव का निवास मानते हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 28 अगस्त कोरोना वायरस के कारण लगे प्रतिबंधों के बीच मध्य कश्मीर हिमालय में ऊंचाई पर स्थित हरमुख गंगबल झील की वार्षिक यात्रा संपन्न हो गयी। कश्मीरी पंडित इसे भगवान शिव का निवास मानते हैं।

हरमुख गंगबल गंगा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष के सी भारती ने कहा कि यात्रा 24 अगस्त को शुरू हुई थी और टीम के सदस्यों को हरमुख गंगबल झील तक चढ़ाई कर जाना था। इस साल कोविड​​-19 महामारी के कारण यात्रा के आकार को भी कम कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | Odisha Rains: ओड़िशा में भारी बारिश, बाढ़ प्रभावित गांव जाजपुर में फंसे एक नवजात शिशु समेत 6 को अग्निशमन की मदद से किया गयारेस्क्यू – देखें वीडियो.

ट्रस्ट के दल के सदस्यों ने हरमुख गंगबल झील में यज्ञ किया। यह झील हरमुख पर्वत श्रृंखला में समुद्र तल से लगभग 14,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।

उन्होंने कहा, "झील को हरमुख गंगा के नाम से भी जाना जाता है। हरमुख पर्वत को कश्मीर का कैलाश भी कहा जाता है। टीम के सदस्य आज जम्मू लौट आए।’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पुणे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कोविड केंद्र का किया उद्घाटन: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यात्रा दल में शामिल राजीव पंडित ने कहा कि यह 24 अगस्त से शुरू हुयी और 28 अगस्त को समाप्त हुयी। यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। यह यात्रा 200 साल बाद जून 2009 में फिर से शुरू हुयी थी।

पिछले साल 450 से अधिक लोगों ने तीर्थयात्रा की थी, लेकिन इस बार महामारी के कारण केवल 12 तीर्थयात्रियों को ही अनुमति दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड