देश की खबरें | हरमनप्रीत जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रो लीग मैचों में भारत की अगुवाई करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह आगामी एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) हॉकी प्रो लीग मैचों में मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी और विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगे।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह आगामी एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) हॉकी प्रो लीग मैचों में मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी और विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगे।

मिडफील्डर हार्दिक सिंह टीम के उपकप्तान होंगे।

टीम में अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और युवा पवन शामिल हैं, जिन्होंने कृष्ण बहादुर पाठक की जगह ली है। पाठक अपनी शादी के कारण टीम से बाहर रहेंगे।

हरमनप्रीत के साथ जुगराज सिंह, नीलम संजीप जेस, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, मंजीत और मनप्रीत सिंह टीम की रक्षापंक्ति की जिम्मेदारी संभालेंगे जबकि मिडफील्ड में हार्दिक, विवेक सागर प्रसाद, मोइरंगथम रबीचंद्र सिंह, विष्णुकांत सिंह, दिलप्रीत सिंह, शमशेर सिंह और राज कुमार पाल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

युवा एस कार्थी, सुखजीत सिंह, अभिषेक और गुरजंत अग्रिम पंक्ति को मजबूती प्रदान करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के डेविड जॉन और बीजे करियप्पा को शिवेंद्र सिंह के साथ  आगामी मैचों के लिए अंतरिम कोच के रूप में नामित किया गया है।

जिन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन नहीं हुआ है, उन्हें रविवार से बेंगलुरु में शुरू हुई तीसरी हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 में खेलने के लिए राष्ट्रीय कोचिंग शिविर से मुक्त कर दिया गया है।

राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने टीम में ऐसे युवा खिलाड़ियों को तरजीह दी है जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर अच्छी प्रगति कर रहे हैं। इन युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखने वाले दिग्गज खिलाड़ियों का मार्गदर्शन मिलेगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘राउरकेला में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में टीम अंतरिम कोच के देख रेख में खेलेगी। टीम तब तक अंतरिम कोच के देखरेख में खेलेगी जब तक हॉकी इंडिया नए मुख्य कोच की घोषणा नहीं कर देता।’’

भारत पहले मैच में 10 मार्च को जर्मनी जबकि 12 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। टीम इसके बाद 13 मार्च को दूसरी बार जर्मनी जबकि 15 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

इस बीच 12 और 14 मार्च को इसी स्थल पर ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी का मुकाबला होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\