खेल की खबरें | हरमनप्रीत ने शतक जड़कर फॉर्म दिखायी, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मध्यक्रम की अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने अपने नैसर्गिक अंदाज में बल्लेबाजी करके दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप के अभ्यास क्रिकेट मैच में रविवार को शतक जमाया जिससे भारतीय टीम ने रंगियोरा ओवल में खेले इस मैच में दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की।

रंगियोरा (न्यूजीलैंड), 27 फरवरी मध्यक्रम की अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने अपने नैसर्गिक अंदाज में बल्लेबाजी करके दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप के अभ्यास क्रिकेट मैच में रविवार को शतक जमाया जिससे भारतीय टीम ने रंगियोरा ओवल में खेले इस मैच में दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की।

हरमनप्रीत पिछले लंबे समय से रन बनाने के लिये जूझ रही थी लेकिन उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे में 63 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के पहले अभ्यास मैच में 114 रन की लाजवाब पारी खेली जो चार मार्च से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले मिताली राज की अगुवाई वाली टीम के लिये अच्छे संकेत हैं।

हरमनप्रीत ने अपनी 119 गेंद की पारी में 11 चौके लगाये। उनके अलावा यास्तिका भाटिया ने 78 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। इससे भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने पर सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के शुरू में ही सिर पर चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो जाने के बावजूद नौ विकेट पर 244 रन बनाये।

दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 242 रन ही बना पायी। पिछले साल भारतीय टीम को उसकी धरती पर हराने वाले दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लॉरा वालवार्ट ने 75 और कप्तान सुन लुस ने 94 रन बनाये। भारत के लिये बायें हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने 46 रन देकर चार विकेट लिये।

इससे पहले मैच शुरू होने के कुछ देर बाद ही तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल का बाउंसर बायें हाथ की बल्लेबाज मंधाना के हेलमेट पर लगा जिसके कारण उन्हें नौवें ओवर में ‘रिटायर्ड हर्ट’ होकर पवेलियन लौटना पड़ा। मंधाना ने तब 12 रन बनाये थे।

भारतीय टीम के चिकित्सकों ने 25 वर्षीय मंधाना की जांच की और शुरू में वह खेल जारी रखने के लिये फिट लग रही थी लेकिन चिकित्सकों से दोबारा परामर्श करने पर वह एक ओवर बाद ‘रिटायर्ड हर्ट’ हो गयी।

भारत अपना अगला अभ्यास मैच मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा जबकि विश्व कप में वह अपना अभियान छह मार्च को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

पाकिस्तान ने रविवार को खेले गये एक अन्य अभ्यास मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर उलटफेर किया जबकि आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 90 रन से पराजित किया।

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित करके उसकी पूरी टीम 45 ओवर में 229 रन पर आउट कर दी और फिर 49.2 ओवर में छह विकेट पर 233 रन बनाकर जीत दर्ज की।

नाशरा संधू ने पाकिस्तान की तरफ से 32 रन देकर चार विकेट लिये जबकि न्यूजीलैंड के लिये एमी सेटरथवेट (80) और मैडी ग्रीन (58) ने अर्धशतक जमाये। पाकिस्तान ने शुरुआती झटकों से उबरकर अलिया रियाज के 62 रन और निदा दार के 54 रन की मदद से जीत हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\