एजेंसी न्यूज

हर्ले डेविडसन ने शुरू की मोटरसाइकिल की होम डिलिवरी

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह वारंटी सेवाओं के समाप्त होने की समयसीमा को बढ़ाने के साथ ही बाइक की होम डिलिवरी शुरू की है।

हर्ले डेविडसन ने शुरू की मोटरसाइकिल की होम डिलिवरी
जमात

नयी दिल्ली, 15 मई मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी हर्ले-डेविडसन ने कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में लागू लॉकडाउन के मद्देनजर मोटरसाइकिल की सीधी घर पर आपूति करने की सेवा की शुरुआत की है। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह वारंटी सेवाओं के समाप्त होने की समयसीमा को बढ़ाने के साथ ही बाइक की होम डिलिवरी शुरू की है।

कंपनी ने कहा, "इससे ग्राहकों को एच-डी डॉट कॉम पर हर्ले-डेविडसन के विभिन्न मॉडल को देखने के बाद डीलर लोकेटर के माध्यम से नजदीकी डीलर से संपर्क करने की सुविधा मिलेगी। इसके बाद ग्राहक डीलर के साथ खरीद एवं भुगतान के बारे में बातें कर सकते हैं। डीलर स्टोर से 40 किलोमीटर के दायरे में होम डिलिवरी नि:शुल्क होगी। इस दायरे से बाहर की होम डिलिवरी पर प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त शुल्क देना होगा।’’

हर्ले डेविडसन के प्रबंध निदेशक (एशिया के उभरते बाजार एवं भारत) सजीव राजीशेखरन ने कहा, "अनुभवों पर आधारित हम जैसे ब्रांडों के लिये ग्राहकों तथा उत्सुक लोगों के संपर्क में बने रहना महत्वपूर्ण है। हमने उनका उत्साह बनाये रखने के लिये कई मुहिम शुरू किये हैं।’’

उन्होंने कहा कि इन्हीं मुहिमों के तहत उन ग्राहकों को वारंटी पर 30 दिनों का विस्तार देने का निर्णय लिया गया है, जिनके उत्पाद की वारंटी लॉकडाउन के दौरान समाप्त हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).