देश की खबरें | जल्द विकसित होगा हरिद्धार-ऋषिकेश गंगा गलियारा

देहरादून, 13 जुलाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों से हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा गलियारा विकसित करने की कार्रवाई जल्द शुरू करने को कहा ।

राज्य के विभिन्न शहरों में नवीन टाउनशिप विकसित किये जाने के सबंध में यहां एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा गलियारा योजना के क्रियान्वयन के लिये बनाई जाने वाली कंपनी के लिए राज्य मंत्रिमंडल के सामने शीघ्र प्रस्ताव लाया जाए ।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा गलियारे का काम अक्टूबर 2026 तक पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में पांच एवं पर्वतीय क्षेत्रों में तीन टाउनशिप विकसित करने की दिशा में भी तेजी से कार्य करने को कहा ।

उन्होंने गढ़वाल एवं कुमाऊं क्षेत्र में एक-एक हिल स्टेशन विकसित किये जाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को भी जल्द अन्तिम रूप देने को कहा ।

बैठक में शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, मुख्य सचिव एसएस सन्धु और अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी मौजूद थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)