देश की खबरें | हरदोई: खाई में पड़ी मिली मुंबई से लापता युवक की कार, चालक सीट पर था पुतला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली इलाके में शनिवार को संदिग्‍ध परिस्थितियों में खाई में पड़ी एक कार मिली, जिसमें चालक की सीट पर एक पुतला बैठाया गया था और उसे जलाने का प्रयास भी किया गया था। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हरदोई (उप्र), 12 दिसंबर हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली इलाके में शनिवार को संदिग्‍ध परिस्थितियों में खाई में पड़ी एक कार मिली, जिसमें चालक की सीट पर एक पुतला बैठाया गया था और उसे जलाने का प्रयास भी किया गया था। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

पुलिस के अनुसार, यह कार मुंबई के एक युवक की बताई गई है। इस दशा में कार मिलने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव सिंह और क्षेत्राधिकारी शाहाबाद राकेश वशिष्‍ठ ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

यह भी पढ़े | सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन के साथ कसरत भी कर रहे किसान, एक अस्थायी जिम किया गया स्थापित: 12 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कपिल देव सिंह के अनुसार, गाड़ी का नंबर महाराष्‍ट्र का है।

उन्‍होंने बताया कि नवी मुंबई के रहने वाले विशाल ने अपने भाई के कार समेत लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी। शाहजहांपुर हाइवे पर एक कार खाई में पलटी हुई मिली जिसकी चालक सीट पर पुतला रखा था।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह के बेतुके बोल, कहा- राष्ट्र की रक्षा के लिए क्षत्रिय अधिक संख्या में बच्चे पैदा करें.

अधिकारी के मुताबिक, पुतला कंबल और कपड़े से बनाया गया था और उसको टोपी और मोजे पहनाए गये थे। गाड़ी के साथ पुतले को जलाने का प्रयास किया गया लेकिन सभी शीशे बंद होने की वजह से गाड़ी पूरी तरह जल नहीं पाई।

एएसपी ने कहा कि पुलिस टीमें सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महाराष्‍ट्र से लापता युवक की लोकेशन शाहाबाद के आसपास मिली थी और उसके बाद से उसका मोबाइल बंद है।

उन्‍होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि यह कार महाराष्ट्र से चलकर गुजरात के सूरत और झुंझुनूं से होकर उत्‍तर प्रदेश में दाखिल हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now