देश की खबरें | आईपीएल 2025 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा हार्दिक पंड्या: बाउचर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच मार्क बाउचर का मानना ​​है कि आईपीएल के पिछले सत्र में मुश्किल दौर से गुजरने के बाद हार्दिक पंड्या अधिक मजबूत खिलाड़ी बने हैं और इस टूर्नामेंट के शनिवार से शुरू होने वाले नए सत्र में वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।

नयी दिल्ली, 21 मार्च मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच मार्क बाउचर का मानना ​​है कि आईपीएल के पिछले सत्र में मुश्किल दौर से गुजरने के बाद हार्दिक पंड्या अधिक मजबूत खिलाड़ी बने हैं और इस टूर्नामेंट के शनिवार से शुरू होने वाले नए सत्र में वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।

मुंबई इंडियंस ने पिछले साल रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तान नियुक्त किया था। मुंबई के समर्थकों को यह फैसला नागवार गुजरा और उन्होंने प्रत्येक मैच में हार्दिक को अपने निशाने पर रखा। परिणाम भी मुंबई इंडियंस के अनुकूल नहीं रहे और उसकी टीम अंतिम स्थान पर रही।

इसके बाद हालांकि चीजें तेजी से बदली और हार्दिक ने भारत की टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अब वह क्रिकेट प्रेमियों के चहेते बन गए हैं। हार्दिक को जब पिछले सत्र में मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया तब बाउचर उसके मुख्य कोच थे।

बाउचर ने ‘जिओ स्टार एक्सपर्ट’ में कहा, ‘‘पिछला सत्र वास्तव में उसके लिए बेहद मुश्किल रहा। वह जब भी मैदान पर कदम रखता दर्शक उसकी हूटिंग करने लग जाते। उसके साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए था। वह 100 प्रतिशत सम्मान का हकदार था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी क्रिकेटर नहीं चाहता कि उसके साथ इस तरह का व्यवहार हो लेकिन वह बेहद मजबूत इंसान है। उसने इन सब चीजों को पीछे छोड़कर सफलता हासिल की और अब वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।’’

भारत और मुंबई इंडियंस के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी हार्दिक की जमकर प्रशंसा की और कहा कि खुद पर भरोसा और सकारात्मक रवैया उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाता है।

हरभजन ने कहा, ‘‘वह बहुत आत्मविश्वास वाला खिलाड़ी है। उसका रवैया बेहद सकारात्मक है। उसे इस बात पर बहुत भरोसा है कि वह कुछ भी कर सकता है। यह ऐसी चीज है जो उसे अन्य से अलग बनाती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह देखकर वास्तव में अच्छा लगा कि वह पिछले साल के मुश्किल दौर से आगे निकलने में सफल रहा। इस साल वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा। सभी खराब चीजें अतीत की बातें हैं। यह उसके लिए एक नया साल है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज