जरुरी जानकारी | छठे पूर्वी आर्थिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने रूस जाएंगे हरदीप पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी एक से पांच सितंबर तक रूस के व्लादिवोस्तोक में छठे पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी एक से पांच सितंबर तक रूस के व्लादिवोस्तोक में छठे पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे।

भारत खनिज संपदा से संपन्न इस क्षेत्र के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना चाहता है। इस दृष्टि से पुरी की यह यात्रा महत्वपूर्ण है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद पुरी की यह पहली विदेश यात्रा होगी। उनके साथ अधिकारियों के अलावा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी रूस जा रहा है। उनके मंत्रालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से ईईएफ शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। इस मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भी मौजूद रहेंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री के संबोधन की तिथि नहीं बताई गई है।

अपनी यात्रा के दौरान पुरी की रूस के ऊर्जा मंत्री निकोले शुलगिनोव के साथ भी बैठक होगी जिसमें द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा पुरी की रूस के सदूर-पूर्व और आर्कटिक विकास मंत्री एलेक्सी चेकुन्कोव के साथ भी बैठक होगी।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\