देश की खबरें | सिविल सेवा परीक्षा में कड़ी मेहनत, धैर्य सफलता की कुंजी है : स्वाति शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल कर एक आईएएस अधिकारी के तौर पर अपना करियर शुरू करने की इच्छुक जबलपुर की स्वाति शर्मा के लिए कड़ी मेहनत और धैर्य ही सफलता की कुंजी है। वहीं इंदौर की अनुष्का शर्मा ने इस परीक्षा में 20वां स्थान हासिल किया है।

जबलपुर/भोपाल/इंदौर, 23 मई संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल कर एक आईएएस अधिकारी के तौर पर अपना करियर शुरू करने की इच्छुक जबलपुर की स्वाति शर्मा के लिए कड़ी मेहनत और धैर्य ही सफलता की कुंजी है। वहीं इंदौर की अनुष्का शर्मा ने इस परीक्षा में 20वां स्थान हासिल किया है।

अपनी सफलता से उत्साहित स्वाति ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरा ध्यान रैंक पर नहीं था, बल्कि प्रतिष्ठित सेवाओं में चयन पर था, जिसके लिए मैंने कड़ी मेहनत की थी। मैं अपने तीसरे प्रयास में सफल हुई।’’

मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली स्वाति ने कहा कि कड़ी मेहनत, धैर्य और आंतरिक शक्ति देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में उनकी सफलता की कुंजी है।

स्वाति ने कहा कि उन्होंने दिन में 10-12 घंटे पढ़ाई की। उन्होंने अपनी सफलता का 50 प्रतिशत श्रेय खुद को और बाकी अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा लोगों की सेवा करने के लिए एक भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी बनना चाहती थी और मुझे यह अवसर मेरे परिवार के सदस्यों, गुरुओं और शुभचिंतकों के आशीर्वाद से मिला है।’’

20वां स्थान हासिल करने वाली अनुष्का शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, दोस्तों और गुरुओं को दिया है।

सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों की घोषणा के बाद अनुष्का ने इंदौर में पीटीआई- से कहा, ‘‘मैं इस परीक्षा में अपने पहले प्रयास में प्रारंभिक परीक्षा का पड़ाव तक पार नहीं कर सकी थी, जबकि दूसरे प्रयास में साक्षात्कार में सफल होने से चूक गई थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\