हरभजन ने अश्विन से कहा, ‘‘मैं तुमसे ईर्ष्या नहीं करता’’
अश्विन ने भारतीय टीम में हरभजन की जगह ली और वह अभी आस्ट्रेलिया के नाथन लियोन के साथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आफ स्पिनर हैं। हरभजन ने अभी तक संन्यास नहीं लिया है लेकिन उन्होंने भारत की तरफ से आखिरी मैच 2016 में खेला था। इस 39 वर्षीय स्पिनर ने 103 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से आखिरी मैच 2015 में खेला था।
नयी दिल्ली, पांच मई अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह ने मंगलवार को इस बात को खारिज कर दिया कि वह रविचंद्रन अश्विन से ईर्ष्या करते हैं और कहा कि तमिलनाडु का यह गेंदबाज ‘एक दिग्गज क्रिकेटर’ बनने की राह पर है।
अश्विन ने भारतीय टीम में हरभजन की जगह ली और वह अभी आस्ट्रेलिया के नाथन लियोन के साथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आफ स्पिनर हैं। हरभजन ने अभी तक संन्यास नहीं लिया है लेकिन उन्होंने भारत की तरफ से आखिरी मैच 2016 में खेला था। इस 39 वर्षीय स्पिनर ने 103 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से आखिरी मैच 2015 में खेला था।
दूसरी तरफ अश्विन ने 2011 में पदार्पण करने के बाद अब तक 71 टेस्ट मैच खेले हैं।
हरभजन ने अश्विन से इंस्टाग्राम पर बातचीत करते हुए कहा, ‘‘बहुत लोग सोचते हैं कि मैं ईर्ष्या करता हूं। वे जो भी सोचना चाहते हैं, सोच सकते हैं। मैं आपसे यही कहना चाहता हूं कि वर्तमान समय में जितने भी आफ स्पिनर खेल रहे हैं उनमें आप सर्वश्रेष्ठ हो। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘बेशक मुझे नाथन लियोन भी पसंद है। मैं उसको हमेशा इस स्थान पर रखूंगा क्योंकि वह आस्ट्रेलिया में खेलता है जहां परिस्थितियां स्पिनरों के अनुकूल नहीं होती हैं। आप (अश्विन) उन खिलाड़ियों में हो जो दिग्गज बनने की राह पर हैं। मैं आपको ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। आप ढेर सारे विकेट लो। ’’
यह बातचीत भारत की आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 की घरेलू श्रृंखला में शानदार वापसी पर केंद्रित थी।
भारत तीन मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पीछे चल रहा था लेकिन उसने अगले दोनों टेस्ट मैच जीतकर शानदार वापसी की। इनमें कोलकाता टेस्ट भी शामिल है जिसमें फालोआन करने के बावजूद वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ के बीच ऐतिहासिक साझेदारी से भारत जीत दर्ज की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

